प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
दिनांक 31 अगस्त 2026
....................................
15 युवाओं का जॉब कैंप में हुआ चयन
नालंदा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा बेरोजगार युवाओं/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अगस्त 2026 को बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया।
जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी RAIDER SECURITY PVT. LTD. ने भाग लिया। कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में कुल 30 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 15 युवाओं का स्थल पर ही चयन किया गया।
जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि इस तरह के जॉब कैंप के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Aug 31, 2026