अलग-अलग जगहो से तीन युवको को अवैध हथियारो सहित किया गिरफ्तार
एक पिस्तौल व एक डोगा बन्दुक, 28 रौन्द बरामद
रोहतक पुलिस की अलग-2 टीमो ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से तीन युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से एक देशी पिस्तौल, एक डोगा बन्दुक व 28 रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामलो की गहनता से जांच की रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही मन्जीत के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम कायनोस अस्पताल रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की भापडौदा निवासी युवक अवैध हथियार लिये हुये है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये रणबीर हुड्डा पार्क के गेट पर युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अंकित पुत्र चांदबीर निवासी भापडौदा जिला झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 02 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। आरोपी अकिंत के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 231/2026 अंकित किया गया है।
अपराध शाखा-1 की टीम हिसार रोहतक रोड नजदीक गद्दी खेडी मोड रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये हिसार रोड रोहतक माईनर नहर की पटरी पर शक के आधार पर दो युवको को काबू किया गया। युवको की पहचान विकास पुत्र विनोद गांव ताजा माजरा व प्रदीप पुत्र बलबीर निवासी कारोर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर विकास से 05 रौन्द कारतुस व प्रदीप से एक डोगा बन्दुक व 21 रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर रोहतक मे अभियोग संख्या 160/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Uklana, Hissar | Sep 20, 2026