केंद्रीय कारागार-2 में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत योग कार्यक्रम आयोजित
जेल अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने एक साथ किया योगाभ्यास
हिसार,19 सितंबर। कारागार विभाग द्वारा केंद्रीय कारागार-2 में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष योग कार्यक्रमका आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के कारागार मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेल परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्यप्रद वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों और बंदियों ने साथ किया योगाभ्यास
आयोजन के दौरान केंद्रीय कारागार-2 में तैनात सभी वरिष्ठ जेल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सक्रिय सहभागिता निभाई। योग विशेषज्ञों के निर्देशन में उपस्थित लोगों को प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर जोर
जेल प्रशासन के अनुसार, बंदियों के मानसिक तनाव को कम करने, उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ऐसे योग कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
फ़ोटो संलग्न हैं।
Uklana, Hissar | Sep 19, 2026