बुलेट पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखें फोड़ने पर पंचकूला पुलिस का एक्शन, 13 हज़ार का काटा चालान
पंचकूला/ 19 सितंबर:- सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंगबाजी करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि हमारी टीमें फील्ड में सक्रियता से ऐसी वाहनों पर लगातार नजर बनाए है। आज भी अमरटैक्स लाइटों के पास नियमों का उल्लंघन करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे चालक पर कार्रवाई करते 13 हजार का चालान काटा है।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर हुड़दंगबाजी, तेज रफ्तार, स्टंट करना और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें, वाहनों में बदलाव करने व उन्हें खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से रोकें।
Uklana, Hissar | Sep 19, 2026