बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव के लाल नायब सूबेदार शंभू कुमार को वादन के लिए शनिवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ के परिसर में आयोजित 17 वीं पोस्ट वॉर रीयूनियन एवं विशेष सैनिक सम्मेलन के अवसर पर मिजोरम के राज्यपाल सेवानिवृत जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने राजपूत रेजीमेंट का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
गौरतलब हो कि नायब सूबेदार शंभू कुमार ने बिगुल पर 1 मिनट 23.04 सेकंड, शंख पर 80 सेकंड और डिडगेरिडू पर 89.43 सेकंड तक एकल स्वर्ण वादन के लिए तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।
साथ ही, उन्होंने लगातार 33 मिनट तक शंख बजाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और 53 मिनट तक शंख बजाने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया है।
उनकी यह उपलब्धि भारतीय सेना और राजपूत रेजीमेंट के लिए गौरव क्षण तथा अन्य सैनिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बना है।
उन्हें यह सम्मान मिलने पर उनके गांव में उत्साह है और लोगों ने शंभू कुमार से मोबाइल पर बात कर उनको एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।