बछवाड़ा थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग और चोरी के आरोप में दो महिलाओं और एक युवती को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर निवासी लोहाराम की करीब 20 वर्षीय पुत्री शालू कुमारी, ओम कुमार की करीब 25 वर्षीय पत्नी उषा देवी और मोहन कुमार की लगभग 25 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी है। जिससे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।