सिमडेगा: प्रिंस चौक के पास प्रशासन ने शराब की दुकान को हैंडओवर लेकर सील की, नए तरीके से होगा संचालन
सिमडेगा प्रिंस चौक के पास सोमवार को 11:00 बजे शराब की दुकान को प्रशासन के द्वारा हैंडोवर लेने के बाद सील कर दिया। मौके पर उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार अपने तरीके से इसका संचालन करेगी ,जिसको लेकर स्टॉक हैंडोवर लेकर सील किया गया है और एक-दो दिनों के अंदर इसका संचालन सरकारी प्रक्रिया के तहत होगी।