सिमडेगा: भक्तिमय माहौल में निकली घूरती रथयात्रा, टुकूपानी में हुआ भव्य स्वागत और भंडारा
सिमडेगा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की घूरती रथयात्रा रविवार शाम 4:20 बजे को रामजानकी मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच रथयात्रा टुकूपानी स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची, जहां भगवान का वैदिक विधि से स्वागत किया गया।रथयात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया और दर्शन का लाभ लिया।