सिमडेगा: तामड़ा में भव्य मेले के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की घूरती रथ यात्रा का आयोजन, सुरक्षा में मौजूद रही पुलिस
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा में रविवार को शाम 4:00 बजे भव्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ की मूर्ति रथ यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं शाम 5:00 बजे भगवान की रथ को खींचते हुए मुख्य मन्दिर तक लाया गया, जहां पर हरि बोल के जय घोष के साथ पूरा क्षेत्र का माहौल भक्ति में रहा इधर सुरक्षा में पुलिस तैनात रही।