सिमडेगा: भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के मौके पर रविवार को 11:30 बजे सिमडेगा भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जहां पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू शामिल हुए। मौके पर सबसे पहले श्रद्धांजलि दी गई और साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल के संघर्ष और कश्मीर को भारत का अंग बनाए रखने के लिए उनके बलिदान पूरा भारत देश जानता है हमें उनसे सीखने की आवश्यकता है।