सिमडेगा: महावीर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मवेशी घायल
सिमडेगा महावीर चौक के पास रविवार की शाम 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक चालक में मवेशी को चपेट में ले लिया। इधर मवेशी को चपेट में लेते ही स्थानीय दुकानदार और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उसे निकालने का प्रयास किया ।वहीं मौके पर लोगों का कहना है कि ट्रक चालक तीव्र गति से गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से घटना घटी ।मौके पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।