Public App Logo
आपदा प्रबंधन हेतु सिविल डिफेंस क्षमता संवर्धन के लिये दिया जा रहा प्रशिक्षण --- मुख्यालय होमगार्ड्स नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में सिविल डिफेंस क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण सत्र के पांचवे दिवस जिला सेनानी महोदय श्री बीपी नामदेव एवं पीसी श्री अमित दुबे द्वारा सिलेबस के अनुसार आपदा के विषयों को पढ़ाया गया। साथ ही सभी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को सीपीआर का प्रशिक्षण करवाया गया एवं भगदड़ से बचने के उपाय गए तथा भूकंप से बचने की सभी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को मॉक ड्रिल कराई गयी। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh - Tikamgarh News