टीकमगढ़: बरीघाट का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष, दिए निर्देश
टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बरीघाट पहुंच कर निरीक्षण किया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने प्लांट की मशीनरी का निरीक्षण कर समय-समय पर फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग करने के निर्देश दिया है। हम आपको बता दे कुछ दिन पहले ही नवागत कलेक्टर में बरीघाट का निरीक्षण था।