टीकमगढ़: बानपुर के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बानपुर के पास रविवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम प्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम चकोरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि प्रकाश बानपुर से अपने गांव की ओर जा रहा था रास्ते में बानपुर के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।