टीकमगढ़: जिले में भू-स्वामी के आधार पर मोबाइल लिंक के लिए शिविरों का आयोजन, कलेक्टर के निर्देशानुसार
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक भूमि खसरा की भू स्वामी के आधार से मोबाइल लिंक किया जाना है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ जिले के बकपुरा,चरपुवा, गणेशगंज खास बम्होरी नकीवन सहित विभिन्न ग्रामों में शत प्रतिशत खसरा आधार लिंकिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु शिवरो का आयोजन किया गया।