टीकमगढ़: सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्री ट्रेन से तीर्थदर्शन के लिए रवाना, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से टीकमगढ़ जिले के तीर्थ यात्री ट्रेन द्वारा द्वारका तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन को जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एस के तोमर सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।