टीकमगढ़: पठा गांव में बाइक दुर्घटना में हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठा गांव में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम बसन्ता बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति पठा बस स्टैंड से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था रास्ते में पठा गांव में बाकी टक्कर से वह घायल हो गया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।