जयसिंहनगर: दरैन में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत दरैन में मारपीट करने का मामला शनिवार की शाम 5 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी तेजभान जायसवाल निवासी दरैन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ मोनू कुशवाहा निवासी दरैन ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी है।