जयसिंहनगर: जमुनिहा में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिहा में मारपीट करने का मामला शुक्रवार की दोपहर 1बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है जमुनिहा निवासी फरयादी अवनीश उपाध्याय पुत्र उमेश उपाध्याय ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है उसके साथ आपसी रंजिश मे शिवम जायसवाल निवासी देवरा ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।