जयसिंहनगर: जमुडी में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुडी में मारपीट करने का मामला गुरुवार की शाम 7 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी रामलाल बैगा निवासी जमुडी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ कल्याण बैगा निवासी जमुडी ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दी है।