जयसिंहनगर: कमिश्नर ने जयसिंहनगर तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, प्रभारी तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे लगभग तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कार्यों में उदासीनता बरतने पर प्रभारी तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।