जयसिंहनगर: सीधी के शासकीय आवासीय विद्यालय में सेफ क्लिक अभियान का आयोजन, पुलिस की उपस्थिति में
जिले के अंतिम छोर में स्थित शासकीय आवासीय विद्यालय सीधी में शनिवार की दोपहर 3 बजे लगभग पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस ने सेफ क्लिक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।