जयसिंहनगर: नगर के तहसील रोड पर चाय न लाने पर मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील रोड में मारपीट करने का मामला शुक्रवार की शाम 5 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी आकाश वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि चाय न लाने की बात को लेकर उसके साथ दीपक गुप्ता पुत्र रामप्यारे गुप्ता ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।