राघोगढ़: दुर्गापुर गांव में पीली पड़ने से सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट, किसान पौधे लेकर पहुंचे तहसील कार्यालय
गुना में राघोगढ़ ब्लॉक में दुर्गापुर गांव में सोयाबीन की फसल प्राकृतिक प्रकोप से पीली पढ़कर पूरी तरह नष्ट हो गई। 8 सितंबर को नष्ट सोयाबीन फसल के पौधे लेकर मकसूदनगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचे दुर्गापुर गांव के दर्जनों किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर सर्वे और मुआवजा की मांग की है। फसल नष्ट होने से किसान चिंतित है रवि फसल के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया।