प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
दिनांक : 15 सितंबर 2026
....................................
नालंदा में सहयोग शिविर का आयोजन, तुंगी एवं नकटपुरा पंचायत में 66 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन
बिहारशरीफ प्रखंड के तुंगी एवं नकटपुरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
बिहारशरीफ (नालन्दा): आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुंगी एवं नकटपुरा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
नगर आयुक्त, नगर निगम बिहारशरीफ, नालन्दा श्री कृत्यानंद रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दोनों पंचायतों को मिलाकर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी 66 आवेदनों का त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया।
विभागवार प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों का विवरण
अंचल एवं राजस्व विभाग – 13 आवेदन, मनरेगा (जी. राम. जी.) – 10 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा विभाग – 10 आवेदन, लोहिया स्वच्छता अभियान – 10 आवेदन, कृषि विभाग – 09 आवेदन, ग्रामीण विकास विभाग (PMAY) – 07 आवेदन, सांख्यिकी विभाग – 05 आवेदन एवं बाल विकास परियोजना (ग्रामीण) – 02 आवेदन
इस प्रकार विभिन्न विभागों से प्राप्त सभी 66 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री कृत्यानंद रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन की कोशिश है कि सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ जनता की दहलीज तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को आवश्यक सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराया गया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 15, 2026