ढीमरखेड़ा: जिला पंचायत सीईओ ने सिलोंडी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए
कटनी जिला पंचायत सीईओ ने सिलोंडी कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन, स्वच्छता और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अपूर्ण निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। सीईओ ने छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई और परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली।