बाह: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र रूपपुरा पर किया चलो गांव अभियान कार्यक्रम का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलो गांव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जैतपुर मंडल के शक्ति केंद्र रूपपुरा पर चलो गांव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष जैतपुर रविंद्र भदोरिया मौजूद रहे। इस दौरान लाभार्थियों के घर जाकर संपर्क किया एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया।