सिरसागंज: नसीरपुर थाना परिसर में ग्राम चौकीदारों का सम्मान, सीओ चंचल त्यागी ने कंबल वितरित कर बढ़ाया उत्साह
फिरोजाबाद के नसीरपुर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिरसागंज चंचल त्यागी ने ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में चौकीदारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।