बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो आया सामने।
दुःखद घटना: बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, जंगल में मिला मलबा।
बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर VT-HCX जो आज दोपहर 1:14 बजे उड़ा था, जोशीमठ घाटी के जंगलों में क्रैश हो गया है। सोशल मीडिया पर मलबे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें हेलीकॉप्टर का पीला हिस्सा झाड़ियों में पड़ा दिख रहा है।
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। UCADA के अनुसार -
पायलट: कैप्टन हिमांशु
यात्री: प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर K, एच.एस. नटराज
सभी के बेंगलुरु / कर्नाटक के होने की जानकारी सामने आ रही है, लेकिन आधिकारिक पते अभी जारी नहीं हुए हैं। सेना, SDRF और चमोली प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।
खराब मौसम में चारधाम में हेलीकॉप्टर उड़ानों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
#JoshimathHelicopterCrash #BadrinathHelicopter #HelicopterMissing #VTHCX #TransBharatAviation #Chamoli #JoshimathValley #UttarakhandNews #BreakingNewsUttarakhand #BadrinathToDehradun #SDRF #RescueOperation #ChardhamYatra #HelicopterCrash #UCADA