अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला, 75% को मिलेगा दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार, 4 नहीं अब 6 साल की सेवा!
भारत सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा, जिससे उनका कुल सेवा कार्यकाल बढ़कर छह साल हो जाएगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि के अनुसार, अग्निवीरों के पहले बैच के प्रदर्शन का मूल्यांकन सकारात्मक रहा है।
मौजूदा व्यवस्था के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सेना में शामिल किया जाना है, जबकि शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल और सेवा करने का अवसर मिलेगा। अतिरिक्त सेवा अवधि पूरी होने के बाद योग्य अग्निवीरों का वस्तुनिष्ठ चयन प्रक्रिया के जरिए सशस्त्र बलों में स्थायी पदों के लिए चयन किया जाएगा।
अग्निवीर योजना में इस फैसले को युवाओं के भविष्य और सशस्त्र बलों में उनके अनुभव के बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#Agniveer #AgnipathScheme #IndianArmy #IndianArmedForces #DefenceNews #CentralCabinet #India #PahadSamachar #पहाड़_समाचार