देहरादून मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत; 5 वर्षीय मासूम सुरक्षित।
मोहब्बेवाला क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की गंभीरता ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
मासूम को मिला नया जीवन।
इस दुखद घटना के बीच एक चमत्कारिक खबर भी सामने आई है। कार में सवार एक 5 साल का मासूम बच्चा इस जानलेवा हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बच निकला है।
पुलिस की मुस्तैदी की सराहना:
घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। संकट के समय में पुलिस द्वारा दिखाई गई इस तत्परता और सूझबूझ की स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
#DehradunNews #UttarakhandPolice #RoadAccident #Dehradun #BreakingNews