देहरादून: भीषण सड़क हादसे में आए एक ही परिवार के लोग!
देहरादून में बड़ा हादसा - कंटेनर के नीचे घुसी कार, 4 गंभीर घायल, 6 साल के बच्चे का चमत्कारिक रेस्क्यू।
देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर आज दोपहर 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक i20 कार और कंटेनर ट्रक की जोरदार भिड़ंत में कार कंटेनर के नीचे फंस गई।
सूचना पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस और फायर टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। वहीं कार में सवार 6 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया।
बताया जा रहा है कि घायल सहारनपुर से देहरादून आ रहे एक ही परिवार के सदस्य हैं - मिश्रेष कपूर (38), निशा आनंद कपूर (38), किरण कपूर (63) और चालक नीरज।
#DehradunNews #DehradunAccident #PatelNagar #MohabbewalaChowk #RoadAccident #UttarakhandPolice #BreakingNews #ViralNews