मड़ावरा: धवा गाँव में फंदे से लटकते मिले संदिग्ध शव के मामले में पुलिस ने हत्या कर शव लटकाने का अपराध दर्ज किया
धवा में एक महिला की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में पुलिस ने हत्या करके शव को लटकाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि इस मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया।