दिनांक 05 नवंबर 2026 को सम्मेलन कक्ष, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME), एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर के अन्वेषक श्री भीमसेन, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल श्री मनोज कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री बागेश कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों एवं कारीगरों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग, उत्पादों की गुणवत्ता एवं बाजार में पहचान, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री तथा आधुनिक समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया।
इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण (लोन) सुविधा, वित्तीय सहायता एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक, डिजिटल माध्यमों एवं प्रभावी मार्केटिंग के उपयोग से कारीगर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने लाभार्थियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक एवं विपणन के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों, कारीगरों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की सहभागिता रही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
9 views | Supaul, Bihar | Nov 6, 2026