घाटमपुर: ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की फसलें जलमग्न, तिलहन व दलहन की फसलें बर्बाद होने से किसान मायूस
घाटमपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने से तिलहन और दलहन की फसलें जलमग्न हो गई हैं। कई जगह फसलें पानी में डूबने से बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग