पूर्णिया पूर्व: बहेलिया स्थान के पास सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता महाकांत झा की मौत, प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान
गुरुवार की सुबह 11:00 बजे मृतक भाजपा नेता महाकांत झा के शवको पोस्टमार्टम के लिए GMCH लाया। बहेलिया स्थान के समीप बुधवार की शाम 4:00 बजे ऑटो और बोलेरो गाड़ी में हुई टक्कर। वही ऑटो पर सवार लालजी साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। भाजपा नेता महाकांत झा की इलाज के दौरान प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई मौत।