टंकी में पानी नहीं, भरी थी शराब !
ललपनिया थाना क्षेत्र के कोचा कुल्ही में उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब बनाने और पैकिंग के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में एक पक्के मकान के अंदर चल रही नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई।
मैकडॉवेल्स नंबर-1, आइकॉनिक, बी-7 और रेड कारपेट जैसे ब्रांडों के नाम पर नकली शराब तैयार कर कार्टून में पैक की जा रही थी। छापेमारी में करीब 1,275 लीटर तैयार अवैध शराब और 420 लीटर स्पिरिट, यानी कुल 1,695 लीटर सामग्री बरामद हुई।
#bokaro #Lalpania #IllegalLiquor #FakeLiquor #JharkhandNews
Chas, Bokaro | Nov 28, 2026