Public App Logo
Profile Picture

Live Bokaro

@livebokaro
3085Followers
1Following
रविवार को तेज बारिश के बाद बोकारो में कई जगह गिरे पेड़, सोमवार की सुबह कुछ ऐसा दिखा नजारा 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=Bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/>
फादर्स डे बना यादगार: स्वर्णनालिका ज्वेलर्स में पुरुष आभूषणों पर 50% तक मेकिंग चार्ज में छूट
👇👇👇👇👇👇👇👇
बोकारो। फादर्स डे के अवसर पर सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित स्वर्णनालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व विशेष ऑफर का लाभ उठाया। संस्थान की ओर से 22 जून तक पुरुष आभूषणों की खरीद पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
विश्व योग दिवस पर नेटबॉल खिलाड़ियों ने किया योगाभ्यास
👇👇👇👇👇👇
विश्व योग दिवस के अवसर पर चिन्मय विद्यालय, बोकारो में नेटबॉल खिलाड़ियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। रविवार सुबह नेटबॉल ग्राउंड में खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। प्रांजल साकिया के मार्गदर्शन में भुजंगासन, ताड़ासन, वज्रासन, प्राणायाम, शीतली एवं शीतकारी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन किए गए और उनके लाभों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में संघ के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि योग शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ और एकाग्र बनाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में योग का विशेष महत्व है, क्योंकि इससे मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ती है। कार्यक्रम में नितेश पांडे, रणविजय ओझा, निखिल ओझा, रणधीर नारायण, ललिता उरांव, पायल, आदर्श आचार्या सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। सचिव निशांत कुमार, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी और वरीय उपाध्यक्ष राम लखन मिस्त्री ने सभी को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
बोकारो में शाम 5:00 बजे से तेज हवा के साथ जोरदार बारिश
योग दिवस पर डीपीएस बोकारो में विशेष कार्यक्रम
👇👇👇👇👇👇👇
बोकारो। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में रविवार को योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सहयोग से 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मुख्य संरक्षक, बोकारो जिला योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन के लिए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को भी नियमित योग और प्राणायाम के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद एवं गीता-ज्ञान पर आधारित आकर्षक योग-नृत्य से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय की वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षिका, राष्ट्रीय योग प्रशिक्षिका एवं एसोसिएशन की संयुक्त सचिव निभा कुमारी ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत 45 मिनट का विशेष योगाभ्यास कराया। मंत्रोच्चार और ओमकार ध्वनि के बीच ताड़ासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, मकरासन, सूर्य नमस्कार, शशांकासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और ध्यान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
👇👇👇👇👇👇

बोकारो। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मिडिल विंग के विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक एवं प्रेरणादायक समूहगान प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने मधुर स्वर और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

समूहगान ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराया। प्रस्तुति के दौरान बच्चों के उत्साह और समर्पण ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि इस पर्यावरण दिवस विशेष समूहगान की रचना एवं संगीत संयोजन विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री संजीव मजूमदार द्वारा किया गया है।
भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की मांग
👇👇👇👇👇👇👇
बोकारो विकास फोरम के तत्वावधान में शनिवार को शहीद भगत सिंह चौक, बसंती मोड़, सेक्टर-9 में भरत भूषण तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी ने समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से संघर्ष किया तथा जनहित के मुद्दों को लगातार उठाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध मृत्यु की सच्चाई सामने आना आवश्यक है। सभा में न्याय, जवाबदेही और मानवाधिकारों की रक्षा पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार चौबे, दिलीप कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, जनार्दन कुमार, तापस कुमार, धनंजय कुमार सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने न्याय एवं सत्य की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
चिन्मय विद्यालय बोकारो में ‘मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
👇👇👇👇👇👇
बोकारो। चिन्मय विद्यालय बोकारो में सीबीएसई के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ‘छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना’ था। कार्यक्रम में डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ. गोलाम नबी खान तथा दी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल जैनामोड़ के उप प्राचार्य अमित कुमार बरनवाल रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुई। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य का मजबूत होना बेहद आवश्यक है।

डॉ. गोलाम नबी खान ने कहा कि कक्षा में जाने से पहले शिक्षकों का स्वयं मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

वहीं, अमित कुमार बरनवाल ने विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति को समझने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक भाव और व्यवहार विकसित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यशाला के दौरान कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। अंत में वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया चौधरी ने किया।
जन समस्याओं, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ आजसू का मशाल जुलूस, आंदोलन तेज करने का ऐलान
👇👇👇👇👇👇👇
आजसू पार्टी द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में झारखंड की जन समस्याओं, विस्थापितों, मजदूरों और बेरोजगारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। नया मोड़ स्थित बिरसा चौक से सिटी सेंटर तक निकाले गए जुलूस का नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और केंद्रीय महासचिव सह पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने किया। डॉ. महतो ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, अवैध बालू-कोयला उत्खनन, लचर कानून व्यवस्था तथा सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर चिंता जताते हुए कहा कि आजसू पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार आंदोलन करेगी। वहीं अजय सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद बोकारो के युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं। विस्थापितों को रोजगार नहीं मिल रहा है और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जनता के अधिकारों और झारखंड के विकास के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
गुरु अर्जन देव जी की शहीदी पर्व पर हुआ शरबत (गुरुवार को) वितरण
डीपीएस बोकारो में समर कैंप का समापन, 300 से अधिक बच्चों ने सीखे नए कौशल

बोकारो। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित समर कैंप का शुक्रवार को योग प्रशिक्षण सत्र के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और जीवन कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैंप के दौरान विद्यार्थियों को खेल, कला, संगीत और आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। खेल सत्र में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कराटे, जुम्बा, जैवलीन थ्रो, हाई जंप तथा तैराकी का अभ्यास कराया गया। वहीं विद्यालय की अभिनव बिंद्रा एयर राइफल शूटिंग रेंज में बच्चों ने निशानेबाजी की बारीकियां सीखीं।
कला व संगीत सत्र में भरतनाट्यम, गायन, तबला वादन तथा आर्केस्ट्रा का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजाइन थिंकिंग इनोवेशन जैसे आधुनिक विषयों की जानकारी प्राप्त की। अंतिम दिन आयोजित योग सत्र में बच्चों ने विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कर उनके स्वास्थ्य लाभों को समझा।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि छुट्टियां केवल मनोरंजन का समय नहीं, बल्कि नई विधाएं सीखने और प्रतिभा निखारने का अवसर भी होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि और भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
घरेलू कामगारों ने अधिकारों के लिए निकाली रैली
👇👇👇👇👇👇
बोकारो में अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन झारखंड के बैनर तले घरेलू कामगारों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर रैली निकाली। रैली सेक्टर-4 से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए लक्ष्मी मार्केट पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष घरेलू कामगार शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा व सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों की मांग उठाई। रैली के दौरान घरेलू कामगारों के अधिकारों से जुड़े नारे लगाए गए और लोगों को उनके योगदान के प्रति जागरूक किया गया। लक्ष्मी मार्केट में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि घरेलू कामगार समाज व अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन उन्हें अब भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। सभा में घरेलू कामगारों के लिए राज्य स्तरीय कानून, साप्ताहिक अवकाश, ईएसआई-पीएफ, आवास सुविधा व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस्लामिक नव वर्ष पर रक्तदान शिविर, 12 यूनिट रक्त संग्रहित

बोकारो। इस्लामिक नव वर्ष 1448 हिजरी के अवसर पर परिवार फाउंडेशन की ओर से बुधवार को केएम मेमोरियल ब्लड बैंक, बायपास रोड, चास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं व समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से कुल 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष साजिद अंसारी ने की। इस दौरान आरिफ अली, गुलाम रब्बानी, शमशाद, शमशेर समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

साजिद अंसारी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्त की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने रक्तदाताओं, अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। परिवार फाउंडेशन ने भविष्य में भी इसी तरह के जनहित व सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
चास के 35 वार्डों में लगेंगी 2500 एलईडी स्ट्रीट लाइट

बोकारो। चास नगर निगम क्षेत्र की सड़कों व गलियों की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। शहर को रोशनी से जगमग करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी 35 वार्डों में करीब 2500 एलईडी हैलोजन लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम की ओर से मोहर्रम पर्व को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत मुस्लिम बहुल इलाकों से की जाएगी। पहले चरण में वार्ड संख्या 1, 8, 9 व 10 में नई हैलोजन लाइटें लगाई जाएंगी। इसके बाद अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से रोशनी की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। महापौर भोलू पासवान ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य चास के हर कोने तक बेहतर प्रकाश व्यवस्था पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि एलईडी हैलोजन लाइटों के साथ-साथ आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड में सोलर हाई-मास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे रात के समय लोगों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि योजना के क्रियान्वयन से अंधेरे वाले क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी पहुंचेगी। इससे आवागमन सुगम होगा व असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। नगर निगम की इस पहल से चास की रातें पहले की तुलना में अधिक उजली व सुरक्षित होने की उम्मीद है। बैठक में पूजा कुमारी, संजीव कुमार समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
चास के 35 वार्डों में लगेंगी 2500 एलईडी स्ट्रीट लाइट

बोकारो। चास नगर निगम क्षेत्र की सड़कों व गलियों की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। शहर को रोशनी से जगमग करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी 35 वार्डों में करीब 2500 एलईडी हैलोजन लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम की ओर से मोहर्रम पर्व को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत मुस्लिम बहुल इलाकों से की जाएगी। पहले चरण में वार्ड संख्या 1, 8, 9 व 10 में नई हैलोजन लाइटें लगाई जाएंगी। इसके बाद अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से रोशनी की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। महापौर भोलू पासवान ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य चास के हर कोने तक बेहतर प्रकाश व्यवस्था पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि एलईडी हैलोजन लाइटों के साथ-साथ आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड में सोलर हाई-मास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे रात के समय लोगों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि योजना के क्रियान्वयन से अंधेरे वाले क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी पहुंचेगी। इससे आवागमन सुगम होगा व असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। नगर निगम की इस पहल से चास की रातें पहले की तुलना में अधिक उजली व सुरक्षित होने की उम्मीद है। बैठक में पूजा कुमारी, संजीव कुमार समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
रविदास टोला में लौटी खुशियां, विवेक सिंह के प्रयास से मिला पानी 
Vivek Singh
आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो में शुरू की नि:शुल्क मेडिटेशन और योगा
24 हैलोजन लाइटों से चमका गोमदीडीह
👉 ग्रामीणों ने भाजपा नेता साहब बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह के प्रति जताया आभार
लंबे इंतजार के बाद खुला रास्ता, स्थानीय लोगों में खुशी
दूंदीबाद बाजार में बुधवार की रात करीबी 11 बजे दो फल दुकान में लगी आxग
विवेक सिंह की पहल से चास काला पत्थर पंचायत में डीप बोरिंग की मरम्मत
👉 भाजपा नेता विवेक सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
🎉 बोकारो के खिलाड़ियों ने झारखंड में बजाया जीत का डंका
<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=Bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=powerlifting nis:value=Powerlifting nis:enabled=true nis:link/> 
👇👇👇👇👇👇👇👇
रांची के गुरु नानक स्कूल में 5 से 7 जून तक आयोजित झारखंड स्टेट क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। राज्यभर से लगभग 400 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में ज्योति गुप्ता ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं पुरुष वर्ग में रास बिहारी ठाकुर ने भी दो स्वर्ण पदक हासिल कर बोकारो का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा मयंक कुमार ने 105 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा सपन कुमार बावरी ने अपने वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी बोकारो सेक्टर-12 स्थित गुरुकुल जिम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देवी प्रसाद चटर्जी और राष्ट्रीय खिलाड़ी सुचिता चटर्जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बोकारो जिला पावरलिफ्टिंग संघ ने उनका सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bokaro nis:value=Bokaro nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=powerlifting nis:value=Powerlifting nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandpowerlifting nis:value=JharkhandPowerlifting nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldmedal nis:value=GoldMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=silvermedal nis:value=SilverMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaropride nis:value=BokaroPride nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sports nis:value=Sports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=champions nis:value=Champions nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=Jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bokaronews nis:value=BokaroNews nis:enabled=true nis:link/>
अंडर-13 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का दबदबा, बेटियों ने जीता गोल्ड व बेटों ने सिल्वर
👇👇👇👇👇👇
 झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (बीडीबीए) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया। प्रतियोगिता में बोकारो की अंडर-13 बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बालक टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। 
बालिका वर्ग में बोकारो की टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल, अनुशासन व टीमवर्क का परिचय दिया। सेमीफाइनल में टाटा स्टील की टीम को 31-07 से एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में जमशेदपुर की मजबूत टीम के खिलाफ बोकारो की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31-23 से जीत दर्ज की व चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टीम की सफलता में सेजल सिंह, ऋचा, इशिका, प्राची सिन्हा, प्रिया, एकता, शिवांजलि, सोनाक्षी, वेदिका, वृष्टि व आकांक्षा की अहम भूमिका रही। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राची सिन्हा को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला। वहीं श्री अय्यप्पा स्कूल की सेजल सिंह ने अपने अनुभव व कौशल से टीम को मजबूती प्रदान करते हुए स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बालिका टीम की इस उपलब्धि के पीछे कोच किंकर कृष्णा व मैनेजर प्रियांशु का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

बालक टीम ने भी दिखाया दम
अंडर-13 बालक वर्ग में भी बोकारो की टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में साहिबगंज को 58-27 से पराजित कर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में दुमका की मजबूत टीम के खिलाफ कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन बोकारो की टीम उपविजेता रही। इसके बावजूद खिलाड़ियों के जुझारूपन व खेल भावना की खूब सराहना हुई।
बालक टीम में कृष्णा, नवीन कुमार, आशीष, अभि, शिवम, गैरी, अंशुमान, केशव, अयान, वंश, रियांश व अश्वनी शामिल थे। शानदार प्रदर्शन के लिए नवीन कुमार को बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम के कोच किंकर कृष्णा व निशांत तथा मैनेजर प्रत्यूष ने खिलाड़ियों का सफल नेतृत्व किया।

संघ में खुशी की लहर
इस ऐतिहासिक सफलता के बाद बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ में उत्साह का माहौल है। संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष बाल्मीकि पाठक, सचिव कन्हैया प्रसाद, तकनीकी चेयरमैन अमित कुमार, वाइस प्रेसिडेंट राजन कुमार दुबे, ज्वाइंट सेक्रेटरी जेके सिंह, शांता रविंद्र मुकेश, कन्हैया समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने खिलाड़ियों, कोचों व मैनेजरों को बधाई दी है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अंडर-13 वर्ग के खिलाड़ियों ने केवल पदक ही नहीं जीते हैं, बल्कि बोकारो बास्केटबॉल के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यही खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले और झारखंड का नाम और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
अंडर-23 राज्य कुश्ती : रांची का दबदबा, बोकारो व साहिबगंज के पहलवानों ने भी दिखाया दम
👇👇👇👇👇👇
BOKARO : झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में बोकारो में 7 व 8 जून को आयोजित अंडर-23 सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), रांची के खिलाड़ियों ने कई भार वर्गों में खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि बोकारो, साहिबगंज, धनबाद, देवघर, गुमला व लोहरदगा के खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।

महिला कुश्ती के विजेता

 50 किग्रा : स्नेहा कुमारी (जेएसएसपीएस), द्वितीय चंचला कुमारी (सीओई रांची), तृतीय अंजलि कुमारी (देवघर)।
 53 किग्रा : नेहा उरांव (सीओई रांची), द्वितीय नेहा कुमारी (साहिबगंज), तृतीय इंद्रावती कुमारी (जेएसएसपीएस)।
 55 किग्रा : रिया कुमारी (सीओई रांची), द्वितीय सिमरन कुमारी (बोकारो), तृतीय पुनीता कुमारी (गुमला)।
 57 किग्रा : सीता कुमारी (लोहरदगा), द्वितीय रोशनी कुमारी (साहिबगंज)।
 59 किग्रा : शबनम कुमारी (गुमला), द्वितीय महिमा कुमारी महतो (धनबाद)।
 62 किग्रा : कुसुम कुमारी (सीओई रांची), द्वितीय विद्या कुमारी (गुमला), तृतीय शारदा कुमारी (धनबाद)।
 65 किग्रा : सरस्वती कुमारी (सीओई रांची), द्वितीय अनन्या डे (धनबाद), तृतीय खुशबू कुमारी (देवघर)।
 68 किग्रा : जोरसिधा तिग्गा (लातेहार), द्वितीय तनु (बोकारो), तृतीय सुष्मिता (धनबाद)।
 72 किग्रा : आशुमुन खातून (गुमला), द्वितीय सांझ कुमारी (धनबाद)।
 76 किग्रा : पूजा रानी (रांची), द्वितीय खुशी उपाध्याय (बोकारो)।

 पुरुष फ्री स्टाइल  के विजेता
 57 किग्रा : नीरज कुमार (साहिबगंज), द्वितीय दशरथ महतो (देवघर), तृतीय अमन कुमार (रांची)।
 61 किग्रा : रौशन कुमार (सीओई रांची), द्वितीय दीपक कुमार यादव (साहिबगंज), तृतीय आशीष कुमार आनंद (देवघर)।
 65 किग्रा : निरंजन लारा (लोहरदगा), द्वितीय शिवम कुमार (बोकारो), तृतीय अरिजीत दास (धनबाद)।
 70 किग्रा : हिमांशु कुमार (सीओई रांची), द्वितीय राजीव कुमार यादव (साहिबगंज), तृतीय सूरज कुमार (बोकारो)।
 74 किग्रा : चंदन यादव (सीओई रांची), द्वितीय गौतम यादव (साहिबगंज), तृतीय लव कुमार (बोकारो)।
 79 किग्रा : आदित्य सिंह (रांची), द्वितीय चंदन कुमार (कोडरमा), तृतीय आलोक साहू (लोहरदगा)।
 86 किग्रा : रौशन केसरी (धनबाद), द्वितीय पवन कुमार (देवघर), तृतीय आयुष कुमार (रांची)।
 92 किग्रा : समरंजय श्याम (रांची), द्वितीय कमलेश यादव (बोकारो), तृतीय साहिल सिंह (देवघर)।
 97 किग्रा : याफे हाफिज (रांची), द्वितीय अनुराग कुमार दुबे (साहिबगंज)।
 125 किग्रा : नीमचंद महतो (बोकारो), द्वितीय मनीष झा (देवघर)।

 ग्रीको रोमन के विजेता
 55 किग्रा : अंजित कुमार मुंडा (रामगढ़), द्वितीय अरबिंद उरांव (सीओई रांची), तृतीय आदित्य कुमार महान (रामगढ़), चतुर्थ रोहित कुमार (कोडरमा)।
60 किग्रा : अभिषेक कुमार (सीओई रांची), द्वितीय जुगल साव (रांची), तृतीय जैकी कुमार (कोडरमा)।
 63 किग्रा : आकाश कुमार महतो (सीओई रांची), द्वितीय मिथुन कुमार (कोडरमा), तृतीय नंदन कुमार (साहिबगंज)।
 67 किग्रा : आशीष कुमार (सीओई रांची), द्वितीय चंदन कुमार (रांची), तृतीय शमसुदर कुमार गोस्वामी (साहिबगंज)।
 72 किग्रा : रोहित कुमार (सीओई रांची), द्वितीय सतीश कुमार (साहिबगंज), तृतीय बिकास गोराईं (बोकारो)।
 77 किग्रा : प्रिंस कुमार सिंह (साहिबगंज), द्वितीय अनुराग कुमार भारती (कोडरमा)।
 82 किग्रा : राहुल कुमार यादव (कोडरमा), द्वितीय आदित्य वर्मा (देवघर)।
 87 किग्रा : अमित कुमार गोप (रांची), द्वितीय अनुपम कुमार भारती (कोडरमा), तृतीय प्रभुनाथ प्रियम (धनबाद)।
 97 किग्रा : ऋषि गौरव (सीओई रांची), द्वितीय अभिमन्यु कुमार (धनबाद)।
 130 किग्रा : सोनू कुमार महतो (बोकारो)।

 प्रदर्शन का आकलन

रांची व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दबदबा : महिला, फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन तीनों वर्गों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक रांची व सीओई रांची के खिलाड़ियों ने जीते। पुरुष वर्ग में उनका प्रदर्शन सबसे प्रभावी रहा।

महिला वर्ग में गुमला व धनबाद मजबूत : स्वर्ण के साथ कई रजत व कांस्य पदक जीतकर गुमला व धनबाद की महिला पहलवानों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

साहिबगंज पुरुष वर्ग में उभरा : फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने लगातार फाइनल तक पहुंचकर कई पदक अपने नाम किए।

बोकारो को घरेलू मैदान का लाभ : मेजबान जिले के खिलाड़ियों ने कई भार वर्गों में रजत व कांस्य पदक जीतने के साथ 125 किग्रा फ्री स्टाइल व 130 किग्रा ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक भी हासिल किए।

लोहरदगा, देवघर व कोडरमा की भी मजबूत मौजूदगी : इन जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता साबित की।
पशु सेवा का जज़्बा: खुले चैंबर से घायल मवेशी का सफल रेस्क्यू
 <nis:link nis:type=tag nis:id=animalrescue nis:value=AnimalRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pashuseva nis:value=PashuSeva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prashantdwivedi nis:value=PrashantDwivedi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sushantdube nis:value=SushantDube nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cowrescue nis:value=CowRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=animalwelfare nis:value=AnimalWelfare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=humanityfirst nis:value=HumanityFirst nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saveanimals nis:value=SaveAnimals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rescuemission nis:value=RescueMission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sector8 nis:value=Sector8 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raichowk nis:value=RaiChowk nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=communityservice nis:value=CommunityService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=animalcare nis:value=AnimalCare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inspiringwork nis:value=InspiringWork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pashuprem nis:value=PashuPrem nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialservice nis:value=SocialService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rescueteam nis:value=RescueTeam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=helpinghands nis:value=HelpingHands nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodwork nis:value=GoodWork nis:enabled=true nis:link/>