टाटीझरिया: टाटीझरिया पुलिस ने 90 हजार अवैध लॉटरी टिकट के साथ पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया
टाटीझरिया पुलिस ने 90 हजार अवैध लॉटरी टिकट के साथ पिकअप जब्त किया, चालक गिरफ्तार। हजारीबाग से टाटीझरिया होते हुए बगोदर की ओर ले जाई जा रही अवैध लॉटरी टिकटों की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। टाटीझरिया थाना पुलिस ने 17 माईल के समीप से एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (जेएच 02 बीडब्ल्यू 3718) को जब्त किया है, जिसमें से कुल 90,000 अवैध लॉटरी पेपर बरामद हुए हैं।