पोड़ैयाहाट: JPSC घपले के आरोपी BSO की गिरफ्तारी के बाद, पोड़ैयाहाट में जिला प्रशासन ने अनाज गोदाम का ताला कटवाया
जेपीएससी नियुक्ति घपले के आरोपी BSO अभय उर्फ मनोज तिवारी की CID द्वारा गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड के सरकारी अनाज गोदाम का ताला कटवा दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी निशा तिर्की और दंडाधिकारी सह बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू के मौजूदगी में वीडियो ग्राफी की गई और शटर खोला गया ।