आज दिनांक 06.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महादलित टोलों में शौचालय निर्माण एवं भुगतान, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) का निर्माण एवं भुगतान, सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) का निर्माण एवं भुगतान, सामुदायिक सोक पिट का निर्माण तथा स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों का 16वी वित्त एवं एलएसबीए से प्राप्त आवंटन से समय पर भुगतान के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (PWMU) के माध्यम से प्लास्टिक कचरे के प्रसंस्करण सहित अभियान के विभिन्न घटकों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में निदेशक, डीआरडीए, सुपौल, डीपीएम, जीविका, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार उपस्थित थे। वहीं, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं बीपीएम, जीविका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
9 views | Supaul, Bihar | Nov 6, 2026