पटना ग्रामीण: पटना के नासरीगंज घाट समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया सांसद मीसा भारती ने, कहा- अभी भी कुछ कमी है
सांसद मीसा भारती ने रविवार शाम करीब 4:00 बजे पटना के नासरीगंज घाट समेत पाटलिपुत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ही इन छठ घाटों का निरीक्षण किया है, लेकिन फिर भी कमी अभी भी रह गई है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कमी है उससे नगर निगम को उन्होंने अवगत कराया है।