पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, लालू यादव परिवार ने बिहार को भ्रष्टाचार की ओर धकेला
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मिसा भारती ने रविवार को कहा था कि उनके पापा से एक ही गलती हुई कि उन्होंने कम उम्र में ही सम्राट चौधरी को विधायक और मंत्री बना दिया।इसे लेकर रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के परिवार ने बिहार में लूट किया और बिहार को भ्रष्टाचार की ओर भेज दिया और यही लालू प्रसाद यादव के परिवार का परिचय है