पटना ग्रामीण: जेडीयू सांसद संजय झा का दावा: किसी भी अपराधी को सरकार से राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलता
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों की दिवाली और कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है। अब इस पर रविवार की दोपहर 2 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे जेडीयू सांसद संजय झा ने प्रतिक्रिया दी है। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई होती है।