पटना ग्रामीण: पटना सिटी के चित्रगुप्त मंदिर में सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिंहा के पैर छुए
पटना सिटी के चित्रगुप्त मंदिर में रविवार शाम करीब 5:00 सीएम नीतीश कुमार पहुंचे थे। जहां उन्होंने अचानक ही भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिंहा के पैर छू लिए। दरअसल आरके सिंहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तारीफ में वहां लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने आरके सिंहा के पैर छू लिए।