पटना ग्रामीण: लालू जी ने जीवन में एक ही गलती की, कम उम्र में सम्राट चौधरी को मंत्री बनाया: मीसा भारती
रविवार की दोपहर करीब 1 बजे राबड़ी आवास के पास लालू की बड़ी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती ने मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता लालू जी से जीवन में एक ही गलती हुई है। उन्होंने उम्र पूरा नहीं होने के बाद भी सम्राट चौधरी को मंत्री बना दिया था। अब वहीं, उनके बारे में बोलते रहते हैं।