पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
भाजपा कार्यालय में रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ संजय जयसवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कैलाशपति मिश्र के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।