रंगरा चौक: बुद्धूचक और कमलाकुंड दियारा में परवल की खेती शुरू
बुद्धूचक और कमलाकुंड दियारा में परवल की खेती शुरू हो गई है। हजारों एकड़ में होने वाली खेती के लिए रोजाना हजारों किसान और मजदूर नाव से गंगा पार कर खेतों तक पहुंच रहे हैं। किसान परवल की बेल लगाने में जुटे हैं। इस खेती से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है, वहीं मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है।