गोगरी: रामपुर रोड में सात दिवसीय छठ मेला का हुआ शुभारंभ, पूर्णिया सांसद ने किया उद्घाटन
गोगरी प्रखंड के रामपुर रोड में शुक्रवार से सात दिवसीय छठ मेला का आयोजन शुरू हो गया। मेला का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार की रात दस बजे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सांसद ने जनता को संबोधित भी किया। कहा कि उनका जीवन जनता को समर्पित है। जनता के लिए जीते हैं और जनता के लिए हर वक्त काम करते हैं।