गोगरी: महेशखूंट के एनएच चौराहे पर लगा भीषण जाम, यात्रियों को हो रही है परेशानी
Gogri, Khagaria | Nov 10, 2024 गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट स्थित एनएच चौराहा पर रविवार की दोपहर भीषण जाम लगा गया। दो बजे से लेकर अब तक भीषण जाम सड़क पर लगा हुआ है। हालांकि जाम को तोड़वाने में स्थानीय पुलिस जुटी हुई है। लेकिन अब भी चौराहा पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही है। जाम के कारण वाहन चालकों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।